अंबिकापुर: 19 मार्च दिन बुधवार को अंबिकापुर के दर्रीपारा में दो गुटो में मारपीट(Ambikapur fight case) की घठना सामने आई थी। जिसमें पीडित पक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बताया था कि किस तरह से उसे उसके पैसे वापस करने के बहाने से दर्रीपारा में बुलाकर सत्यम सिंह उसके पिता नमों नारायण सिंह चाचा नरेंद्र सिंह और उसके साथियों के द्वारा आदित्य और उसके साथियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया साथ ही आदित्य और उसके साथियों के ऊपर ईंट,पत्थर और खप्पर से हमला भी किया गया था। जिसमें आदित्य सहित उसके साथियों को गंभीर चोटें भी आई थी। मामला बढ़ता देख आदित्य अपने साथियों के साथ जान बचाकर किसी तरह मणिपुर थाने पहुँचे। लेकिन मणिपुर थाने में उनके बातो को दरकिनार करते हुए,दूसरे पक्ष के बयान के आधार पर आदित्य और उसके अन्य साथियों को ही (Ambikapur fight case) दोषी बना दिया गया और उनके ऊपर ही अपराध दर्ज कर दिया गया। जिसके बाद पीडित आदित्य और उसके सथियों ने पड़ताल न्यूज को इस पूरे मामले की जानकारी दी, मामले की जानकारी मिलते ही पड़ताल न्यूज के द्वारा इस खबर को प्रथामिकता से दिखाया गया। जिसके बाद मणिपुर पुलिस ने पीड़ित आदित्य और उनके साथियों के बयान के आधार पर 20 मार्च गुरूवार को पीड़ितों से साथ मारपीट करने वाले सत्यम सिंह सहित उसके पिता नमों नायारण सिंह, चाचा नरेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, ललित सोनी, मयंक सिंह, निकेत चौधरी, सुशांत सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगो के ऊपर धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में आगे जुट गई है।





