अंबिकापुर के बंगाली चौक स्थित महावीर वॉशिंग सेंटर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वॉशिंग सेंटर में कार्यरत 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक वहां काम करता था और काम के दौरान ही वह करंट की चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस घटना जांच में जुट गई है।

