सरगुजा: अंबिकापुर के लोकनायक जयप्रकाश वार्ड क्रमांक 30 से कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु जायसवाल ने पार्षद चुनाव में हार स्वीकार करते हुए जनता के प्रति आभार प्रकट किया है। वे मात्र 84 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए, लेकिन उन्होंने अपने वादों को निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
जनता का जनादेश सिर आंखों पर
हिमांशु जायसवाल ने कहा, “वार्डवासियों ने मुझे जो आशीर्वाद और समर्थन दिया, उसके लिए मैं सदैव उनका ऋणी रहूंगा। भले ही पार्षद पद नहीं मिला, लेकिन मेरा वार्ड के प्रति समर्पण कम नहीं होगा।”
वादे जो रहेंगे कायम
उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा करने का संकल्प दोहराया:
- नवजात कन्या जन्म पर ₹1100 की सहायता।
- विवाह पर ₹3100 की सहयोग राशि।
- प्रतिभावान टॉपर छात्रों को ₹2100 की प्रोत्साहन राशि।
- अंत्येष्टि के लिए 2 क्विंटल लकड़ी की व्यवस्था।
जनसेवा जारी रखने का संकल्प
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे चुनावी नतीजों से निराश नहीं हैं और समाजसेवा की भावना से आगे भी जनता के लिए कार्य करते रहेंगे।
हिमांशु जायसवाल की यह घोषणा उनके समर्थकों के लिए उम्मीद की किरण बनी हुई है। उनके इस निर्णय को वार्डवासियों की ओर से सराहना भी मिल रही है।

