अंबिकापुर: नगर निगम चुनाव 2025 में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दस साल बाद भाजपा ने नगर निगम में वापसी करते हुए कांग्रेस से सत्ता छीन ली। मेयर पद के लिए भाजपा की मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। मंजूषा भगत को 42,836 वोट मिले, जबकि अजय तिर्की को 31,773 वोटों से संतोष करना पड़ा।
48 वार्डों में ऐसे रहे परिणाम
नगर निगम के 48 वार्डों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुछ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कड़ी टक्कर दी।
- भगवानपुर वार्ड (वार्ड-1): भाजपा के कमलेश तिवारी को 553 वोट, कांग्रेस के वेदप्रकाश शर्मा बेदी को 414 वोट मिले।
- रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड (वार्ड-2): भाजपा के सुशांत कुमार घोष ने 1,255 वोट हासिल किए, निर्दलीय नितेन पाल को 467 और कांग्रेस के आशीष शील को 348 वोट मिले।
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड (वार्ड-3): भाजपा के निरंजन राय को 704, निर्दलीय निशिकांत भगत को 475 और कांग्रेस के दिलीप धर को 328 वोट मिले।
- संत मदर टेरेसा वार्ड (वार्ड-4): भाजपा के विनय प्रभा तिग्गा को 753 वोट और कांग्रेस की संगीता मिंज को 665 वोट मिले।
- गोधनपुर वार्ड (वार्ड-5): भाजपा के शिवमंगल सिंह को 1,173 और कांग्रेस के अविनाश एस. कुजूर को 853 वोट मिले।
- महाराणा प्रताप वार्ड (वार्ड-6): भाजपा के आलोक दुबे ने 1,071 वोट प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के शिवम कुमार गुप्ता को 340 वोट मिले।
- वीर सावरकर वार्ड (वार्ड-7): भाजपा के विपिन कुमार पांडेय को 1,140 वोट और कांग्रेस के द्वितेंद्र मिश्रा को 741 वोट मिले।





भाजपा की रणनीति ने किया असर
इस चुनाव में भाजपा ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी और जनता का भरोसा जीतने में सफल रही। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मेयर डॉ. अजय तिर्की को उतारा था, लेकिन जनता ने बदलाव को प्राथमिकता दी। नगर निगम चुनाव के नतीजे बताते हैं कि भाजपा ने जनता के मुद्दों को भुनाने में सफलता पाई, जबकि कांग्रेस पिछली सरकार के कार्यकाल का भरोसा कायम नहीं रख पाई। भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और शहर में जश्न का माहौल है।

