बलरामपुर, छत्तीसगढ़। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को मरा समझकर आरोपी पति ने खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की जांच जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

