आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सरगुजा जिले के हरिहरपुर निवासी लालजी भगत के कब्जे से 26 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने महुआ शराब विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई की हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना दरिमा अंतर्गत हरिहरपुर ग्राम निवासी लालजी भगत अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़न दस्ता टीम ने लालजी भगत के घर दबिश दी। घर की तलाशी लेने पर 26 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी लालजी भगत को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया। जहा से न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश प्रदान किया हैं। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। आबकारी विभाग के स्टाफ मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं अंजू एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

