सरगुजा। लुंड्रा थाना पुलिस चौकी रघुनाथपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र समुदाय से जुड़े डेढ़ वर्षीय पहाड़ी कोरवा बालक की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बालू लोड किए हुए ट्रैक्टर को बेक किया जा रहा था और बच्चा ट्रैक्टर के पीछे खेल रहा था

सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर मोहम्मद इकराम अंसारी का निजी वाहन था और घटना के समय वह स्वयं ही ट्रैक्टर चला रहा था। फोन रिवर्स करते समय पीछे ध्यान न देने के कारण मासूम सुखराम ट्राली के टायर के चपेट में आ गया। सिर कुचलने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के बाद कुछ साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी देखी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक बालक के पिता प्रमोद (उम्र 30 वर्ष), जो कि पहाड़ी कोरवा समुदाय से हैं, करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रोजगार की तलाश में लखनपुर थाना क्षेत्र से रघुनाथपुर आए थे। वह मोहम्मद इकराम अंसारी के खेत में कृषि कार्य में मजदूरी कर रहे थे।
रविवार दोपहर करीब 11:55 बजे खेत से लौटने के बाद घर पर मौजूद थे, तभी घर के बाहर चीख-पुकार सुनकर बाहर निकले और देखा कि उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र सुखदेव ट्रैक्टर ट्राली के पहिए से कुचल गया है।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है ट्रैक्टर का कोई दस्तावेज भी नही है। बावजूद इसके पुलिस मामले की गंभीरता नही दिखा रही है। लेकिन अब देखना होगा कि रघुनाथपुर चौकी पुलिस पूरे मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है।

