सरगुजा में एयर कनेक्टिविटी को लेकर एक बार फिर उम्मीदों के साथ चुनौतियां भी सामने आई हैं। अंबिकापुर से सीमित हवाई सेवाओं के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग रखी।
विधायक ने अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही वाराणसी और अयोध्या के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। वहीं अंबिकापुर से रायपुर के बीच सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग भी की गई है।
बताया गया है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के आगामी शेड्यूल में अंबिकापुर से संचालित उड़ान सेवा सप्ताह में केवल एक दिन किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सरगुजा की एयर कनेक्टिविटी को लेकर सरकार और विमानन कंपनियों के अगले कदम पर यात्रियों की नजर बनी हुई है।

