अंबिकापुर शहर में संचालित बिरला ओपन माइंड स्कूल में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। स्कूल में हर पर्व और त्योहार को अनोखे और रचनात्मक अंदाज में मनाया जाता है। इसी कड़ी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान बच्चों को भगवान विश्वकर्मा के महत्व और विश्वकर्मा पूजा की परंपरा के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लिया और इस पर्व के महत्व को समझा।

विश्वकर्मा पूजा का यह आयोजन बिरला ओपन माइंड स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर सूरज मित्तल, मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण(9308498444) और प्रिंसिपल मनोज कर्मकार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें त्योहारों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराना है।

