अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नर्मदापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतकों की पहचान और हादसे के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

