अम्बिकापुर के अम्बेडकर चौक स्थित फ्रीक्वेंसी कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग तेजी से फैलने लगी थी, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते लाखों रुपये के नुकसान से बचाव हो सका। हालांकि दुकान में रखे कुछ सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

