अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पागल कुत्ते के काटने से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह घटना 14 मार्च की शाम की है, जब युवक बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक पागल कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे काट लिया।
कुत्ते के काटने के बाद परिजनों ने युवक का इलाज घर पर ही आयुर्वेदिक पद्धति से शुरू किया। कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य बनी रही, लेकिन अचानक युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। साथ ही लोगों में भी चिंता का माहौल है, क्योंकि आवारा और पागल कुत्तों की समस्या शहर में लगातार बढ़ती जा रही है।


