सीतापुर, अंबिकापुर। NH-43 पर राधापुर बैरियर के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार के चलते दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साइड लेने के दौरान दोनों भारी वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।
घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहनों को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मृतक ड्राइवर की पहचान और परिवार को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

