Transformer Warehouse Fire
रायगढ़। शहर के कोतरा रोड क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर गोदाम(Transformer Warehouse Fire) में आज अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये के ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
लगातार दूसरी बार लगी आग
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी इसी गोदाम में भीषण आग लगी थी, जिससे भारी नुकसान हुआ था। एक साल के भीतर दोबारा आग लगने की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि गर्मी और ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
जांच की मांग और सुरक्षा उपायों पर सवाल
स्थानीय लोगों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस घटना की गहन (Transformer Warehouse Fire)जांच की मांग की है। साथ ही, सवाल उठ रहे हैं कि पिछले साल की घटना के बावजूद यहां सुरक्षा उपायों को लेकर कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए? यदि समय रहते पर्याप्त एहतियात बरता जाता, तो इस बार नुकसान से बचा जा सकता था।
नुकसान का आकलन जारी
प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, लाखों रुपये मूल्य के ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली उपकरण जलकर खाक हो गए हैं।

