सरगुजा पुलिस ने एनजीओ के माध्यम से नौकरी लगाने के नाम पर 25 लोगों से 70 लाख रुपये ठगने के मामले में पंचायत सचिव सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल अंबिकापुर शहर के दर्रीपारा में “सपोर्ट इंडिया डेवलपमेंट” नामक एनजीओ संचालित किया जा रहा था। इस एनजीओ के प्रमुख डिगंबर राम भगत, जो कि ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जिसने सैकड़ो लोगों को ठगी की ।
कैसे होती थी ठगी?
- एनजीओ से जुड़ने के लिए 875 रुपये फीस ली जाती थी।
- इसके बाद लोगों को ब्लॉक प्रभारी पद खाली होने की जानकारी दी जाती थी।
- इस पद की सैलरी 75,000 से 1,00,000 रुपये बताई जाती थी।
- इसी लालच में सरगुजा संभाग के 700 से अधिक लोग एनजीओ से जुड़ गए।
- नौकरी दिलाने के नाम पर 1,55,000 रुपये प्रति व्यक्ति वसूले गए।
- कई महीने बीतने के बाद भी नौकरी न मिलने पर लोगों ने मणिपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच और कार्रवाई
सरगुजा पुलिस ने मामले की गहन जांच की, जिसमें यह सामने आया कि फर्जी एनजीओ के माध्यम से 25 लोगों से कुल 70 लाख रुपये की ठगी की गई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- गिरफ्तार आरोपी:
- डिगंबर भगत (40 वर्ष) – निवासी मानिकप्रकाशपुर, भण्डारपारा, थाना कोतवाली, अंबिकापुर
- बसील खलखो (35 वर्ष) – निवासी महुआपारा, चर्च के पास, थाना गांधीनगर
- जप्त संपत्ति:
- ₹10,000 नगद
- दो मोबाइल फोन
- बैंक अकाउंट फ्रीज किया गया है।

