अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस विवाद में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (टीएस बाबा) पर तंज कसते हुए उन्हें “रणछोड़ दास” तक कह दिया।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, “कांग्रेस ने हमेशा टीएस बाबा को लालीपॉप दिखाया। वे पांच साल तक भ्रम में जीते रहे और अब उन्हें सब समझ में आ गया होगा।” नेताम ने यह भी आरोप लगाया कि “बाबा काम नहीं कर सके, इसलिए उन्हें पंचायत मंत्री पद तक छोड़ना पड़ा।”
इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इस पर जवाब दे सकती है।

