अंबिकापुर। शहर में IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे के साथ मारपीट और चाकूबाजी के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर बौरिपारा तालाब के पास विवाद के दौरान मारपीट करने और चाकू से वार करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, बौरिपारा तालाब के पास नाम लेने की बात को लेकर IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का कोतवाली थाने से जिला न्यायालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

