अंबिकापुर: शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। एक युवक ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत युवती कर्मचारी भारती टोप्पो पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों के साहस के चलते उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार
घटना दोपहर के समय हुई जब भारती टोप्पो नियमित रूप से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने का कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक, जिसकी पहचान जोगेंद्र पैकरा के रूप में हुई, पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अचानक भारती पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद अफरातफरी मच गई और आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिस दौरान उसने कुछ अन्य लोगों को भी घायल कर दिया। हालांकि, भीड़ ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया हैं।


पुलिस की जांच
पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र पैकरा को हिरासत में ले लिया है और गांधीनगर थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस मामले को प्रेम प्रसंग के तौर पर देखा जा रहा है। घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रहे हैं।इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है।

