CG Weather Update: इन दिनों समूचे छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही हैं। राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा तक गुरुवार की रात के बाद शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश जारी हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं, गुरूवार रात से हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बना हुआ हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में जमकर बारिश होने की बात कही हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के की जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में भारी बारिश होने की चेतावनी दी हैं। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में भी गुरुवार से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं।
इधर, मौसम के बदलते मिज़ाज को देख किसान परेशान हो रहे हैं। इसका वजह हैं कि, कुछ किसानों का धान का फसल लगभग तैयार होने के कगार में हैं। ऐसे में किसानों के चेहरों पर चिंता का होना सामान्य बात हैं।

