
अंबिकापुर। अग्रवाल समाज की महिलाओं को संगठित एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से अग्रसेन भवन, अंबिकापुर में अग्रवाल महिला सभा के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रवाल सभा अंबिकापुर द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार 38 से 58 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया।
निर्वाचन प्रक्रिया अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, संजय अग्रवाल, मनोज जैन एवं मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए महिलाओं द्वारा मधु अग्रवाल का नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया। जिसके बाद उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए अंबिकापुर अग्रवाल महिला सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सभा के अन्य पदाधिकारियों एवं सलाहकारों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष – श्रीमती मधु अग्रवाल
उपाध्यक्ष – श्रीमती मधु गर्ग
उपाध्यक्ष – श्रीमती ममता गर्ग
सचिव – श्रीमती अंजू पोद्दार
सह सचिव – श्रीमती मंजू अग्रवाल
कोषाध्यक्ष – श्रीमती मनीषा गोयल
मीडिया प्रभारी – श्रीमती कविता अग्रवाल
सलाहकार – श्रीमती सीमा अग्रवाल
सलाहकार – श्रीमती गरिमा गोयल
इस अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अग्रवाल महिला सभा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज को नई दिशा प्रदान करेगी।

