अंबिकापुर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के द्वारा छात्रा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। नाराज परिजनों ने चाइल्ड लाइन के साथ जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। इधर स्कूल प्रबंधन ने माफी मांगने की बात कह रहा हैं। दरअसल अंबिकापुर शहर के सेंट जॉन्स स्कूल कक्षा 11 वी विज्ञान संकाय में पढ़ने वाली छात्रा रोजाना की तरह स्कूल गई हुई थी।
इस दौरान केमिस्ट्री के पीरियड में निर्मला टोप्पो शिक्षिका के द्वारा 15 से अधिक छात्राओं को नोट कॉपी में ना लिखकर रफ कॉपी में लिखा जा रहा था। जिससे नाराज होकर शिक्षिका ने 15 बच्चों की डंडे से पिटाई कर दी। जिसकी वजह से छात्रा गरिमा के हाथ मे सूजन आ गया। इधर नाराज परिजनों ने इसकी शिकायत चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा अधिकारी से की है।
वही शिकायत की जानकारी लगी तो स्कूल प्रबंधन ने छात्रा और परिजन से माफी मांगने के साथ ऐसा आचरण दुबारा कभी नहीं करने का भरोषा दिलाया हैं। बहरहाल बच्चों को इस तरह से मारना कहां तक सही है। वहीं अब देखना होगा कि चाइल्ड लाइन और जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

