राजनादगांव: डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोप-वे ट्रॉली दुर्घटना के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोप-वे संचालन समिति के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह हादसा उस समय हुआ जब रोप-वे ट्रॉली प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद टूटकर पलट गई।
इस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राम सेवक पैंकरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल घायल हो गए। जिसमें सबसे ज्यादा गंभीर चोट भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को आईं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित रोप-वे का प्रबंधन कोलकाता की दामोदर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है। कंपनी ने संचालन के लिए कुशल तकनीकी स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

