सूरजपुर, छत्तीसगढ़ – रविवार सुबह सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां SECL कर्मियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसा जरही के पास केरता मार्ग स्थित सुखड पुलिया पर हुआ, जब बस भटगांव जरही से कर्मचारियों को लेकर महान-3 कोयला खदान जा रही थी।
बस में करीब 20 से अधिक कर्मचारी सवार थे। हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई, जिसमें बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें पहले भटगांव के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भटगांव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

