अंबिकापुर शहर के मुक्तिपारा में दो भाइयों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आपसी मनमुटाव के दौरान हुए झगड़े में 23 वर्षीय शुभम दुबे की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने 27 वर्षीय कुश उर्फ गौतम दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।
दरसअल मंगलवार की बीती रात 8 बजे विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर पाइप से प्रहार कर दिया। जिसकी वजह से छोटा भाई घायल हो गया जहां उसे परिजनों ने तत्काल अंबिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। इधर मौत के बाद पूरे परिवार में गहरा शोक का माहौल छा गया है।
इस घरेलू विवाद से शुरू हुए इस संघर्ष की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकीं, लेकिन प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह झगड़ा निजी मतभेद और घरेलू कलह के कारण हुआ। गांधीनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी कुश को गिरफ्तार कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

