अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिपारा निवासी मनोज कुमार सिंह ने अपने साहस और सच्चरित्र का परिचय दिया है। रास्ते में मिली 13,000 रुपये की नगद राशि को सीधे थाना गांधीनगर में जमा कराकर उन्होंने नैतिकता की एक शानदार मिसाल पेश की है।
दअरसल 28 अप्रैल 2026 दोपहर को गांधीनगर सब्जी बाजार के पास मनोज कुमार सिंह (22 वर्षीय, पिता केशव प्रसाद सिंह) गांधीनगर सब्जी मार्केट के पास से बस से उतरा। वह अपने किराये के मकान की ओर जा रहे था कि अचानक उन्हें रास्ते में कुछ नोटे बिखरी हुई दिखीं। जिज्ञासावश जब उन्होंने उन नोटों को इकट्ठा किया, तो उन्हें कुल 13,000 रुपये मिले। आसपास कोई नहीं था। संभवतः ये रुपये एक स्कूटी चालक के जेब से गिरे थे, जो पीले रंग की शर्ट पहने हुए सब्जी मंडी से हनुमान मंदिर की ओर जा रहा था। इन रुपयों को अपने पास रखने के बजाय मनोज कुमार सिंह सीधे थाना गांधीनगर पहुंचे और सभी 13,000 रुपये अधिकारियों के पास जमा कर दिए।
थाना प्रभारी गांधीनगर ने मनोज कुमार सिंह के इस साहसिक कदम की खुलकर तारीफ की। उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया और उनकी ईमानदारी की मिसाल के रूप में सराहा गया।

