अंबिकापुर: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि “एक-एक वोट जीत के लिए मायने रखता है।” मतगणना शनिवार सुबह 9:00 बजे अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी, उसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती की जाएगी। वही डाक मतपत्र 15 वोट पड़े है। जिसका परिणाम ईवीएम मशीन के मतगणना के बाद बताया जाएगा।
चार चरणों में होगी मतगणना, दोपहर तक आएंगे नतीजे
महापौर और पार्षद पद के लिए मतगणना चार चरणों में होगी, जिसके नतीजे दोपहर 12:00 बजे तक आने की संभावना है। इस चुनावी नतीजे पर पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव भी नजर बनाए हुए हैं।
“कांग्रेस का पूरा समर्थन, जीत को लेकर आत्मविश्वास”
मीडिया से बात करते हुए डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि इस चुनाव में बड़े नेताओं सहित पूरी कांग्रेस पार्टी का सहयोग मिला है। उन्होंने अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताया और कहा कि “अब बस नतीजों का इंतजार है, धड़कनें तेज हो गई हैं।”
मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव परिणामों पर पूरे शहर की नजर बनी हुई है।
देखिए वीडियो-

