सरगुजा, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर में कथावाचक द्वारा जारी किए गए वीडियो के वायरल होने के बाद पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के लिए “भारतीय नमो सेवा दल” नामक संस्था द्वारा आवेदन दिया गया था।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कथित कथावाचक द्वारा कार्यक्रम के लिए 15 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के लिए सरकारी धनराशि देना संभव नहीं है।
मंत्री ने बताया कि यदि अधिकारियों को भेजने के बाद किसी प्रकार की राशि उपलब्ध होती तो स्थिति अलग हो सकती थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सरकारी धन से भुगतान करना संभव नहीं था।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पैसा नहीं मिलने पर कथावाचक द्वारा वीडियो जारी कर दबाव बनाने की कोशिश की गई है। मंत्री ने कहा कि यह मामला आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए फिलहाल इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

