छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत NTPC में बुधवार को एक भयानक हादसा हो गया। सीपत NTPC 5 यूनिट के मेंटेनेंस के समय प्री एयर प्लेटफॉर्म टूट जाने से हुआ हादसा,हादसे में 2 व्यक्ति की मृत्यु अभी तक सामने आई है वही 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
दअरसल बिलासपुर के सीपत NTPC में एनुअल मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा था जिसमें जिसमें यूनिट 5 में प्री एयर हिटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया । उस समय NTPC में कई मजदूर काम कर रहे थे हादसे के करीब 2 मजदूरों की मौत हो गई 5 घायल है और 60 मजदूरों की दबे होने की सूचना मिली है।
हादसे के बाद बचाओ कार्य शुरू कर दिया गया है मौके पर कई एम्बुलेंस पुलिस प्रशासन मौजूद है। दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
वही अब तक सीपत NTPC के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

