सरगुजा, छत्तीसगढ़। अंबिकापुर शहर के रिहायसी क्षेत्र रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर प्रवेश द्वार के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक अधेड़ महिला का संदिग्ध अवस्था में खून से लतपत शव बरामद किया गया।
महिला की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। हमलावरों ने महिला के सिर और गर्दन पर घातक प्रहार करने के साथ-साथ पहचान छिपाने की नीयत से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है।
यह भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में खौफनाक वारदात: पति ने लाठी से ली जान, पत्नी संग घर में गड्ढा खोदकर दफनाया शव,9 दिन बाद खुलासा
मौके पर पहुंची कोतावाली पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया जा रहा हैं। पुलिस की टीम ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
इधर पुलिस हत्या के एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
एक हेडलाइन दे अच्छा सा

