सरगुजा: उदयपुर जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हो गई। चुनावी प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच गालीगलौज भी होती रही और पुलिस मुखदर्श बनकर देखती रही साथ ही स्थिति बिगड़ते देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर माहौल को शांत भी कराया।
पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव बिना चर्चा किए लौटे
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टी. एस. सिंहदेव जनपद उपाध्यक्ष अध्यक्ष चुनाव को लेकर मौके पर पहुंचे हुए थे। लेकिन वहां का तनावपूर्ण माहौल देखकर बिना कार्यकर्ताओं से चर्चा किए ही वापस लौट गए।
स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल भी पहुंचे
विवाद की सूचना लगते ही स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। और माहौल को समझने का प्रयास करने लगे। लेकिन अंबिकापुर विधायक के पहुंचने के बाद मामला शांत होता हुआ दिखाई दिया।

