सूरजपुर। प्रतापपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां कुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यह हादसा खड़गवा पुलिस चौकी इलाके में हुआ।
सूत्रों के मुताबिक, कार में सवार सभी यात्री बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

