अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अंतरराज्यीय शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।
मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी, लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब जब्त
आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में अवैध शराब तस्करी कर दूसरे राज्य में भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान कार से मैकडॉवेल ब्लू चिप, इंपीरियल ब्लू, बियर, मैकडॉवेल 8 पीएम और गोवा सहित अन्य कंपनियों की ब्रांडेड शराब बरामद की गई।
40 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है। मौके से शराब तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

