अंबिकापुर। माँ महामाया की पावन नगरी अंबिकापुर के मायापुर में स्थित ॐ शिव सेवा समिति की आम बैठक रविवार, 6 सितंबर को आयोजित की गई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं माँ भगवती दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने इस वर्ष अपने 16वें दुर्गोत्सव को भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया। समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से लगातार श्रद्धा और आस्था के साथ दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष होने वाले 16वें आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं।
शुभांकुर पाण्डेय लगातार 16वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
बैठक का प्रमुख आकर्षण समिति की कार्यकारिणी का गठन रहा। समिति के पिछले वर्षों के सफल संचालन, समर्पण और कुशल नेतृत्व को देखते हुए उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से शुभांकुर पाण्डेय को लगातार 16वें वर्ष निर्विरोध अध्यक्ष चुना। लगातार 16वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर समिति के सदस्यों ने शुभांकुर पाण्डेय का माल्यार्पण कर बधाई दी। सदस्यों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के चलते समिति का दुर्गोत्सव प्रत्येक वर्ष नए आयाम हासिल कर रहा है।

16 प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति
बैठक में आगामी 10 दिवसीय दुर्गोत्सव को भव्य, अनुशासित और भक्तिमय बनाने के लिए 16 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से माँ भगवती की भव्य प्रतिमा की स्थापना। विशाल, सुरक्षित एवं वाटरप्रूफ पंडाल और मजबूत सेटिंग का निर्माण। पूजा परिसर एवं आसपास के मार्गों में आकर्षक विद्युत सज्जा और डेकोरेशन।
विद्वान पंडित रामेश्वर तिवारी द्वारा लगातार 16वें वर्ष 10 दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दैनिक पूजन-अर्चन। प्रतिदिन ताजे फल, दूध-दही एवं सुगंधित फूल-मालाओं की व्यवस्था। नवरात्र के दौरान विशेष रात्रि में भव्य जगराता एवं माता की चौकी का आयोजन। समिति की ओर से विशाल महाभंडारे का आयोजन। माता के आगमन से लेकर विसर्जन शोभायात्रा तक उच्च गुणवत्ता वाले साउंड सिस्टम एवं सुसज्जित वाहनों की व्यवस्था। बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी सदस्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में कौशलेन्द्र पाण्डेय, अमरेश तिवारी, सतीश शुक्ल, अशोक पाण्डेय, शुभांकुर पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, अनिल कुमार मिश्रा, अजय सिंह, हर्ष कुमार पाण्डेय, ऋषभ तिवारी, हर्ष पाण्डेय, रवि पाण्डेय, अमित सिंह, अतुल कश्यप, शुभम राय, प्रिंस जायसवाल, पिंटू गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राज गुप्ता (राहुल), मुकेश गुप्ता, आयुष सिन्हा, रिशु राज गुप्ता, अनुराग केशरी, करण गुप्ता, अरविन्द तिवारी, सूरज साहू, सूर्या गुप्ता, दक्ष पाण्डेय, राकेश गुप्ता, धनंजय कुमार वर्मा, राजेश केशरी, मनोहर गुप्ता, राहुल जायसवाल, लक्की गुप्ता तथा अंकित कुमार पाण्डेय सहित समिति के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

