सूरजपुर। जिले में इन दोनों अवैध यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई जोरों पर हैं। बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस के हाई प्रोफाइल नेताओं से जुड़े लोगों के द्वारा तस्करी की जा रही है। इस पूरे सिंडिकेट को संचालित करने वाले लोग प्रशासन को अपने जेब मे रखने का दावा भी कर रहे है।
कबाड़ तस्करी के बाद लकड़ी तस्करी
दअरसल आरोप हैं कि सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर के सबसे बड़े कबाड़ तस्कर श्रवण गिरी, आदित्य गिरी उर्फ सन्नी के द्वारा उत्तरप्रदेश के सरगना केसर अली के साथ मिलकर एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र में फैले यूकेलिप्टस के बड़े -बड़े पेड़ो की कटाई अंधाधुंध की जा रही हैं। इसकी जानकारी जिले के आला अधिकारियों को होने के बावजूद भी पेड़ो की कटाई नही रुक रही हैं।

जिला प्रशासन को हैं लकड़ी तस्करी की जानकारी
लकड़ी तस्करी की जानकारी जिला प्रशासन को दी जाती हैं तो अंबिकापुर शहर के बड़े कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में काम होने की बात कहकर अधिकारियों को धमकाया जाता है, और कार्रवाई को लेकर अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगते हैं। ऐसे में साफ जाहिर होता है कि किस तरह से यूकेलिप्टस लकड़ियों की अवैध तस्करी की जा रही है।
दूसरे प्रदेश से आए तस्करों के बोलबाला
उत्तर प्रदेश से आए तस्कर केसर अली के द्वारा पेड़ों की कटाई कर लाटोरी क्षेत्र में अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बनाकर लकड़ी इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद लकडियो को उत्तरप्रदेश भेजने के लिए देर रात का इंतजार किया जाता है। इस तरह से करोड़ो रुपए की लकड़ी तस्करी रोजाना सूरजपुर जिले से की जा रही है। और जिला प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
खुलेआम यूकेलिप्टस की तस्करी पर उठ रहे सवाल
पिछले कई सालों से सरगुजा संभाग में यूकेलिप्टस लकड़ियों की अवैध रूप से तस्करी का यह कोई नया मामला नहीं है। अवैध रूप से तस्करी लगातार हो रही है, और विभाग के द्वारा कार्रवाई को लेकर कोई जवाब देही तय नहीं कर पा रहा है। जिसकी वजह से तस्करों के हौसले भी बुलंद हो चुके हैं। अब आगे देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर किस तरह से संज्ञान लेता है, या सूरजपुर जिले में यूकेलिप्टस लकड़ियों की अवैध रूप से तस्करी बदस्तूर जारी रहेगी।

