सरगुजा। छत्तीसगढ़ में सरकार सुशासन तिहार के जरिए अब गांव-गांव और द्वार-द्वार तक पहुंच रही है। 1 मई से शुरू हुआ यह अभियान 40 दिनों तक चलेगा। जिसमें आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाए..👇👇https://www.facebook.com/share/v/1CGTCSyCmD/
सुशासन तिहार के तीसरे दिन सरगुजा जिले के शांतिपारा गांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर पहुंचा। जन चौपाल में शामिल होने से पहले ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का अनोखे अंदाज में स्वागत किया और उन्हें लहसुन की माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और यह भी जाना कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक कितना पहुंच पा रहा है। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन, पीडीएस भवन(राशन दुकान), मुक्ति धाम सहित सीसी रोड बनाने की घोषणा की हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लहसुन के फायदे भी बताए और कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों के पास और दिनों से कम काम रहता है, इसलिए इसी समय “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन 40 दिनों के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। जहां जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य है कि सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

