सरगुजा। सेंट्रल बैंक आर-सेटी में जिला पंचायत बलरामपुर, जिला पंचायत सूरजपुर एवं जिला पंचायत सरगुजा के फाइनेंशियल लिटरेसी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (एफ.एल.सी.आर.पी.एस.) टूल किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर 70 प्रशिक्षार्थियों को किट प्रदान की गई, जिन्होंने आर-सेटी सरगुजा में छह दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इस किट के माध्यम से प्रशिक्षित कैडर अब ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता को और अधिक प्रभावी ढंग से बढ़ावा देंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर सुनील नायक ने की। विशेष अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख शरणधीर सिंह उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में एलडीएम सरगुजा दीपेंदर यादव, मुख्य प्रबंधक संजय प्रधान, जिला पंचायत बलरामपुर से डीपीएम ज्ञानेंद्र सिंह जी एवं डीआरएचईएम अशोक जी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत सरगुजा के डीपीएम सुभाष मिश्रा सहित आर-सेटी की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

