अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ |
शराब भट्टी में चल रहा मिलावट का खेल अब किसी से छिपा नहीं है। कभी शराब की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं, तो कभी मैनेजर की बदसलूकी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद भी आबकारी विभाग लगातार चुप्पी साधे हुए है।
हाल ही में भगवानपुर अंग्रेजी शराब दुकान से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक उपभोक्ता ने दो RC ब्रांड की शराब की बोतलों की तुलना करते हुए मिलावट और गड़बड़ी के पक्के सबूत पेश किए हैं। दोनों बोतलें एक ही ब्रांड की हैं, लेकिन एक में शराब की मात्रा ज्यादा है और दूसरी में कम।
अब सवाल उठता है – क्या ये सिर्फ पैकेजिंग की गलती है, या जानबूझकर की जा रही मिलावट का हिस्सा?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंतर साफ तौर पर दिखाई देता है। ऐसे में ये सिर्फ एक उपभोक्ता के साथ धोखा नहीं, बल्कि पूरी जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है।
कई शिकायतें, पर कोई कार्रवाई नहीं!
स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन आबकारी विभाग हर बार चुप्पी साध लेता है। ना तो कोई जांच होती है, ना ही दोषियों पर कार्रवाई।
ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है— क्यों मौन है आबकारी विभाग?
क्या किसी दबाव में है सरगुजा का पूरा तंत्र?
क्या विभाग को आम जनता की सेहत से ज्यादा सिर्फ रेवेन्यू की चिंता है?

