अंबिकापुर। बिरला ओपन माइंड स्कूल में हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए नियमित हॉस्टल गतिविधियों के तहत विशेष रिफ्रेशमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ बेहतर माहौल, आपसी जुड़ाव और सकारात्मक अनुभव प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की डायरेक्टर डॉ. प्रिया गुप्ता की ओर से किया गया। वहीं मार्केटिंग हेड उत्कर्ष किरण (9308498444) और प्रिंसिपल मनोज करमाकर के मार्गदर्शन एवं सहयोग में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

हॉस्टल की नियमित गतिविधियों का हिस्सा रहे इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की खुशहाली और उनके सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
इस पहल को हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल प्रबंधन के स्नेह, सहयोग और प्रोत्साहन से जोड़कर देखा जा रहा है। विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास पर भी स्कूल द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

