छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में एक बार फिर हाथियों ने उत्पात मचाया है। मैनपाट में आए दिन सुनने को मिलता है कि हाथियों ने कही घर तोड़े तो कहीं पर फसल बर्बाद कर दी इस बार फिर से हाथियों के द्वारा मैनपाट के वन परिक्षेत्र में तीन घरों को तोड़ा गया है।
मैनपाट के वन परिक्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह हाथियों के द्वारा उत्पाद मचाया जा रहा है।मैनपाट के गढ़गांव बरडांड मैं हाथियों द्वारा तीन घर तोड़े गए है ।

हाथियों द्वारा तोड़े गए घर के निवासियों को अस्थाई रूप से पास के आंगनबाड़ी में रहने के लिए जगह दिया गया ताकि वे इस बरसात के मौसम में अभी के लिए अपना जीवन यापन कर सके
वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर बनाए हुए है गजराज वाहन के सायरन द्वारा हाथियों को गांव से दूर भगाने का प्रयास वन विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है।
मैनपाट में कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार हाथियों के द्वारा घरों को तोड़ा गया है।

