अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़: सरगुजा जिले के अमेरा खुली खदान अंतर्गत लखनपुर क्षेत्र के ग्राम पीपर खार में खस्ताहाल सड़को को ले कर ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल किया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल सीसीएल महाप्रबंधक सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और समझाइस के बाद चक्का जाम और हड़ताल समाप्त कराते हुए आवागमन बहाल किया गया।
दरअसल नेशनल हाईवे 130 स्थित सिंगीटाना से पीपर खार होते हुए सीईसीएल अमेरा खदान तक सड़क में बड़े बड़े गड्ढे और उड़ती धूल के गुबार और सड़क में पानी की छिड़काव नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों ने कई बार एसईसीएल के अधिकारियों को सड़क बनाए जाने और पानी छिड़काव के लिए कहा लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया गया।
आक्रोषित ग्रामीणों ने एसईसीएल के खिलाफ आठ माह पूर्व भी चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था।अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने इसका समर्थन किया था। एसईसीएल के अधिकारियों ने जल्द सड़क बनाई जाने का आश्वासन दिया था परंतु NH 130 स्थित सिंगीटाना से पीपर खार तक आधा अधूरा सड़क बनाकर छोड़ दिया गया।
पीपर खार के ग्रामीणों ने दो दिनों तक चक्का जामकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल एसईसीएल बिश्रामपुर छेत्र महाप्रबंधक डॉक्टर संजय कुमार सिंह प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विधायक राजेश अग्रवाल ने समझाइए देते हुए कहा कि सड़क का टेंडर हो गया है 2 महीने के बाद सड़क का निर्माण स्ट्रीट लाइट निर्माण एसईसीएल के द्वारा कराया जाएगा इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया गया

