Recognition Of Four B.Ed Colleges Cancelled In CG: छत्तीसगढ़ प्रदेश से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रहे हैं। जहां के चार बीएड कॉलेज (Four B.Ed Colleges)की मान्यता रद्द कर दी गई हैं। वज़ह सामने आया हैं कि, एनसीटीई की आदेशों की अनदेखा करने से हुआ हैं। जिसके बाद NCTE ने उन चारों महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 से ही एडमिशन नहीं होंगे। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ राज्य के चार बीएड महाविद्यालय के साथ ही देश के 380 बीएड महाविद्यालयों की मान्यता रद्द (Cancellation of Recognition) कर दी गई हैं। आपको बता दें कि, कमेटी की 423वीं बैठक में यह फ़ैसला ठीक एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले लिया गया हैं।
दरअसल, बीएड और डीएलएड महाविद्यालयों को मान्यता नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (NCTE) द्वारा दी जाती हैं। इसके साथ ही महाविद्यालयों को अनिवार्य रूप से अपनी वार्षिक रिपोर्ट एनसीटीई को भेजनी होती हैं। यहीं वज़ह हैं कि, छत्तीसगढ़ के चार बीएड महाविद्यालयों के द्वारा NCTE की नोटिस और सालाना रिपोर्ट को अनदेखा किया गया। जिसका खामियाजा प्रदेश में 250 सीट कम हो जाएंगे। जिसमें बीएड के 100 सीट, डीएलएड के भी 100 सीट और बीएससी बीएड की 50 सीट शामिल हैं।
बता दें कि, प्रदेश में 140 बीएड महाविद्यालय संचालित हैं।जिनमें लगभग 14,500 सीटें हैं। वहीं, 89 महाविद्यालयों में डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित हैं। जिसकी सीट 6,700 हैं। हालही, में जिन चार महाविद्यालयों की मान्यता समाप्त हुई हैं। वहां बीएड, डीएलएड के साथ ही बीएससी बीएड पाठ्यक्रम संचालित हो रहा था। मान्यता समाप्त होने के बाद अब प्रदेश में बीएड-डीएलड की सीटों में कमी आ जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिन चार बीएड कॉलेजों की मान्यता रद्द हुई हैं। उनमें श्री कृष्णा कॉलेज, जांजगीर-चापा, कांति दर्शन महाविद्यालय, राजनांदगांव, श्रीराम शिक्षा महाविद्यालय, राजनांदगांव और अंबिकापुर के श्री शिरडी साईं शिक्षण महाविद्यालय शामिल हैं।

