रायपुर: अंबिकापुर की नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें 2 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया हैं।जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
इधर मुख्यमंत्री को न्योता देने के दौरान महापौर भगत के साथ सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, लूंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
इस मुलाकात के दौरान महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उन्हें और उनकी पूरी टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं।
इस बैठक के दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया और मधुसूदन शुक्ला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

