महिला बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अपने सहज स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वे अलग-अलग गांवों में हुए शादी समारोहों में शामिल हुईं। हर जगह उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
राजकिशोर नगर में जब वे बिसाहू राजवाड़े के यहां पहुंचीं, तो वहां कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। मंत्री जी ने वहां न सिर्फ नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं, बल्कि जमीन पर बैठकर दोना-पत्तल सिलती भी नजर आईं।
उनका ये सादगी से भरा अंदाज़ देख कर लोग खुश हो गए। कोई नेता जब आम लोगों के साथ इस तरह घुल-मिल जाए, तो उसका असर सीधे दिल पर होता है। मंत्री जी को अपने बीच देखकर लोग भावुक भी हुए और खूब सराहना की।लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर साबित किया कि असली सेवा पद से नहीं, दिल से होती है।

