{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। जिला सरगुजा में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 16 राजस्व निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह आदेश 2 मार्च 2026 को जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कार्यों के बेहतर संपादन और राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। सभी राजस्व निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को 3 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। साथ ही सभी संबंधित अनुभागों और तहसील कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इस प्रशासनिक बदलाव को राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों के तबादले से अब विभिन्न तहसीलों में नई जिम्मेदारियां और कार्यप्रणाली देखने को मिलेगी।

