लखनपुर क्षेत्र में किसानों को उच्च गुणवत्ता के नाम पर थमाए जा रहे नकली और गुणवत्ताहीन धान बीज की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को तहसीलदार अंकित पटेल ने टीम के साथ कई कृषि दुकानों में दबिश दी।
शिकायतों के आधार पर नकली बीज और खाद की जांच की गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक दुकानों से बीज के सैंपल लिए गए। बीजों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। यदि गुणवत्ता मानकों पर बीज खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसान राहत महसूस कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि अब उन्हें ठगी से बचाया जा सकेगा।

