CG Nagar Sainik Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के लाखों उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर जो हाल ही में आयोजित हुआ। नगर सेना की शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल हुए और इतना ही नहीं पास भी हुए। अब इनके अगले चरण (लिखित परीक्षा/Written Exam) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया हैं। और इसकी प्रक्रिया 30 मई 2025 तक चलेगा। वहीं, व्यापम द्वारा इसका एग्जाम 22 जून 2025 को आयोजित होगा।
दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा (CG Nagar Sainik Bharti 2025) नगर सेना विभाग के 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। अब लिखित परीक्षा के लिए तैयारिया जोरो पर हैं। जो 22 जून 2025 दिन रविवार को छत्तीसगढ़ के 04 जिले रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि, कार्यालय जिला सेनानी, नगर सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त (CG Nagar Sainik Bharti 2025) परीक्षा में शामिल होने के लिए शारीरिक दक्षता में पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाईट
http://vyapamcg.cgstate.gov.in पर में जाकर रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाईन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य हैं। जिसकी अंतिम तिथि 30 मई 2025 शाम 05 बजे तक हैं।
इसे भी पढ़िए – लाखों छात्राओं का इंतजार हुआ खत्म, NEET UG Admit Card 2025 RELEASE, यहां से करें डाउनलोड

