बलरामपुर: जिले के रनहत पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मकरो नाला के पास शनिवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के नीचे दो यात्री दब गए।जिन्हें JCB की मदद से सुरक्षित निकाला गया। बस में सवार 25 से 30 यात्रियों में से आधा दर्जन को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक बस राजपुर से वाड्रफनगर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद घायल यात्रियों को तत्काल प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
लेकिन अनफिटनेस बसों को लेकर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं बावजूद इसके आरटीओ विभाग मौन नजर आता है। खुदा ना खस्ता बड़ा हादसा हो जाता तो आरटीओ विभाग की तब कहीं जाकर नींद खुलती। वही अंबिकापुर से बलरामपुर जाने वाली नेशनल हाईवे सड़क भी जर्जर हो चुकी है। जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना भी देखने को मिलता हैं।

