सरगुजा। अंबिकापुर शहर में चल रहे नेशनल हाईवे 43 सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच रात में सड़क निर्माण किया जा रहा है। जहां रात में सड़क बनते ही सुबह कचरा गाड़ी में सड़क को बेलचे की मदद से समेट कर ले जाते हुए दिखाई दिया।


सड़क की गुणवत्ता
दअरसल अंबिकापुर शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 43 सड़क का मरम्मत कार्य 6 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा हैं। जिसमें सदर रोड सहित देवीगंज रोड में सड़क पेंच रिपेयरिंग काम किया जा रहा है। जिसकी गुणवत्ता पड़ताल न्यूज के कैमरे में कैद हो गई। सड़क बनने के दौरान रोलर में ही सड़क उखड़ कर चिपकने वाली तस्वीर भी सामने आई हैं।


अधिकारियों की लापरवाही
सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मौके पर विभाग के कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। विभाग का एक टाइम कीपर और ठेकेदार के मुंशी द्वारा ही इस सड़क का काम कराया जा रहा था। वही स्थानीय लोगों ने भी कहा कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब है। जहां रात में सड़क का निर्माण किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर सुबह कचरा गाड़ी इस सड़क को कचरे की तरह उठाकर ले जा रही है। ऐसे में जनता की पैसों की बर्बादी इन्हीं तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि भ्रष्टाचार किस चरम पर किया जा रहा है।
क्या कलेक्टर लेंगे संज्ञान..?
गौरतलब है कि डामर से बनने वाली सड़को का निर्माण 10 डिग्री सेल्सियस तापमान से अधिक होना अति आवश्यक माना जाता है। लेकिन सरगुजा में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में जिले के नवपदस्थ कलेक्टर को ध्यान देने की जरूरत है।


नेताओं की खोल दी पोल
स्थानीय निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को भाजपा हो या कांग्रेस दोनों पार्टियों ने लूटने का काम किया हैं। छत्तीसगढ़ को बने हुए 25 साल हो गए। लेकिन विकास नाम पर सिर्फ भर्ष्टाचार हुआ हैं। सरगुजा संभाग में 14 विधायक एक सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही जीत मिली हैं। विकास सिर्फ रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में हुआ हैं। सरगुजा वालो को बेवकूफ बनाया जा रहा हैं।

नेशनल हाईवे 43 अंबिकापुर शहर से गुजरने वाली सड़के 25 साल हो गए हैं जो एक्सपायरी डेट में चल रहे हैं, और अब सड़क खोदकर इस सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए, क्योंकि सड़क की मोटाई अब इन 25 सालो में घरों से ऊपर हो चुकी हैं। जिसकी वजह से बारिश का पानी घरों में घुसता हैं। नेताओं के घरों के सामने गुणवक्ता विहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं, तो आम नागरिकों के घर के सामने की बात ही छोड़ दीजिए।

