अम्बिकापुर। नगर निगम चुनाव के लिए अम्बिकापुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल, 11 फरवरी को नगर निगम के 48 वार्डों में कुल 143 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस चुनाव में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान दलों को चुनावी सामग्री के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना किया गया। इस दौरान मतदान कर्मियों में भारी उत्साह देखा गया।
संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में 8 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
मतदान सामग्री वितरण केंद्र:
– नगर पालिका निगम अंबिकापुर – शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर
– नगर पंचायत लखनपुर – सामुदायिक भवन, लखनपुर
– नगर पंचायत सीतापुर – तहसील कार्यालय प्रांगण, सीतापुर
मतदान केंद्र और अधिकारियों की तैनाती:
– अम्बिकापुर नगर निगम: 143 मतदान केंद्र, 27 मतदान दल रिजर्व
– नगर पंचायत सीतापुर: 15 मतदान केंद्र, 4 मतदान दल रिजर्व
– नगर पंचायत लखनपुर: 15 मतदान केंद्र, 4 मतदान दल रिजर्व
सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मतदान सामग्री प्राप्त करें।
मतदाताओं की संख्या:
– अम्बिकापुर नगर निगम – 1,21,454 मतदाता (59,644 पुरुष, 61,800 महिला, 10 थर्ड जेंडर)
– नगर पंचायत लखनपुर – 5,692 मतदाता (2,696 पुरुष, 2,996 महिला)
– नगर पंचायत सीतापुर – 7,131 मतदाता (3,451 पुरुष, 3,680 महिला)

