Oplus_131072
अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी चौक(Ambikapur latest news) के पास एक बड़ा हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों पर अचानक लोहे का गेट गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे
आस पास के लोगो के अनुसार, बच्चे रोज़ की तरह घर के बाहर खेल रहे थे, तभी अचानक भारी लोहे का गेट गिर पड़ा। इस हादसे में चारों बच्चों को सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोगों ने बच्चों को अस्पताल ले गए।

